1 अक्टूबर तक खतौनियां पढ़ी जायेंगीः जिलाधिकारी

  जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने अवगत कराया कि अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज करने के लिये 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक राजस्व ग्रामों में सम्बन्धित लेखपालों द्वारा खतौनियां पढ़ी जायेंगी। साथ ही मृत खातेदारो हेतु नियत प्रपत्र भरा जायेगा एवं राजस्व निरीक्षको द्वारा नियत प्रपत्र की जांच 1 से 15 अक्टूबर तक करके निर्विवादित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने हेतु आदेश पारित किया जायेगा। सम्बन्धित खातेदार उक्त अभियान में सम्बन्धित ग्राम के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक से सम्पर्क कर अपना नाम निर्विवाद उत्तराधिकारी के रूप में दर्ज करा सकते हैं। ऐसे काश्तकारों के लिये जो सामान्यतः ग्रामों में निवास नहीं कर रहे हैं या जो निर्धारित दिवस में राजस्व ग्रामों में उपस्थित होने में असमर्थ हैं, उनके लिये प्रत्येक तहसील में एक काउण्टर खोला गया है जह अविवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जायेंगे। काश्तकारों की सहायता के लिये तहसीलों में हेल्पलाइन स्थापित कराया गया है। तहसील सदर का हेल्पलाइन नम्बर 05252-220025, मड़ियाहूं का 9451166760, मछलीशहर का 05454-272594, बदलापुर का 9936206321, शाहगंज का 05452-226592 और केराकत का 05450-242547 है।

Related

news 4973528313390555504

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item