10 सितम्बर को शहर में करेगें राहुलगांधी रोड शो
https://www.shirazehind.com/2016/09/10_2.html
जौनपुर। वाराणसी के विधायक व कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रभारी अजय राय आज एक पत्रकार वार्ता को सम्बोद्यित करते हुए बताया कि राहुल गांव के नेतृत्व वाली यात्रा नौ सितम्बर को शाहगंज से जिले में प्रवेश करेगी। रात यही विश्राम करने के बाद दस तारीख की सूबह चार किलोमीटर रोड शो का कार्यक्रम तय हुआ। उसके बाद यह यात्रा आजमगढ़ होते हुए मऊ के लिए प्रस्थान कर जायेगी।
अजय राय ने यह भी बताया कि इस यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता हम लोग हर ब्लाक के 25 किसानो के घर पर जाकर उनसे वादा करेगें कि हमारी सरकार बनी तो कर्ज पूरा माफ कर दिया जायेगा और बिजली बिल आधा कर दिया जायेगा।
इस मौके पर सदर विधायक नदीम जावेद ने कहा कि वाराणसी से बेहतर रैली जौनपुर में होगी।