ट्रेन से कटकर मां बेटी की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_34.html
जौनपुर । जिले के महराज क्षेत्र में ट्रेन की चपेट मे आने से माँ बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि महराजगंज के कलिजंरा रेलवे क्रासिग के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रेक पार करते समय असावधानी के कारण पास के ही गाँव की एक माँ अपनी बेटी के साथ ट्रेन की चपेट मे आगई जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस एवं जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई की जबकि माँ बेटी की मौत से गाँव मे कोहराम मच गया है।

