गीतांजलि के 45वें ऋतु अभिनन्दन में हुआ पौधरोपण
https://www.shirazehind.com/2016/09/45.html
जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि का 45वां ऋतु अभिनन्दन, पौधरोपण एवं सम्मान समारोह अचला देवी घाट पर सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि डा. पीएम सिंह पूर्व अधिष्ठाता आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद एवं विशिष्ट अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा पूर्व डीन पूर्वांचल विश्वविद्यालय, विद्यासागर सोनकर पूर्व सांसद, ओम प्रकाश सिंह वरिष्ठ पत्रकार रहे। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया जिसके बाद अतिथियों द्वारा पीपल, पेल सहित अन्य पौधों को रोपित किया गया। इसी क्रम में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रवि मिंगलानी, डा. बाबू खां, उमेश चन्द्र गुप्ता, गोपाल जी हरलालका, हकीम जहीर हैदर नोमानी, मो. सलीम, मो. अफसर एडवोकेट, दिनेश शर्मा, कज्जन, डा. भइया जी वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, कामरेड जय प्रकाश सिंह एडवोकेट, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, चन्द्र प्रताप सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष गौतम सोनी एवं संचालन पूर्व अध्यक्ष महेन्द्रदेव विक्रम ने किया। इस अवसर पर राकेश सेठ, गणेश साहू, पवन सोनी, नीरज शाह, रूप नारायण माली, अमन सहगल, राजीव केशरी, अनिल वर्मा, अक्षय लाल, शनी केसरी, निखिलेश सिंह, मोती लाल यादव, शशांक सिंह रानू, मनीषदेव, संजय पाण्डेय, सुशील वर्मा एडवोकेट, रामजी जायसवाल उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक शशि श्रीवास्तव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

