गोमती नदी के अस्तित्व को बनाये रखने की अपील
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_93.html
जौनपुर। अधिवक्ता जागरण मंच की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष बब्बन सिंह की अध्यक्षता में महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के मियांपुर स्थित आवास पर हुई जहां प्रदेश सचिव शैलेन्द्र निषाद ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के साथ ही गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ करने के अलावा नदी के पानी की स्वच्छता, पवित्रता व गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिये किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इसी क्रम मंे वक्ताओं ने कहा कि यातायात पर नियंत्रण न होने से आये दिन जाम लगता है जिससे प्रातः 9 से 11 बजे तक अधिवक्ता, सरकारी कर्मचारी, वादकारी, मरीज आदि जाम मंे फंस जाते हैं। ऐसे में उक्त समय तक यातायात नियंत्रण करने की विशेष व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर जय प्रकाश श्रीवास्तव, अरूण सिन्हा, विवेक शुक्ल, संगम लाल यादव, मुक्तेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमचन्द तिवारी उपस्थित रहे।

