जौनपुर। समाजवादी पार्टी जफराबाद विस क्षेत्र की बैठक सोमवार को हौज स्थित कार्यालय पर हुई जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सपा सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया। इसी क्रम में युवा नेता अजय त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार ने बहुत विकास कार्य किया। प्रदेश का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने 8 सितम्बर को होने वाले बूथस्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिये अपील किया। इसके अलावा इन्दू सिंह, प्रमोद बरनवाल, राहुल त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में बच्चू लाल यादव ने बताया कि हौज के डीएवी कालेज में आयोजित सम्मेलन 10 बजे शुरू होगी जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव श्याम लाल पाल व सलमान उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता विनोद यादव एवं संचालन महासचिव बच्चू लाल यादव ने किया। इस अवसर पर मुन्ना गिरि, लाल बहादुर पाल, खुर्रम खान, कैलाश यादव, जेपी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।