विधायक प्रतिनिधि के घर पर 82 की नोटिस चस्पा

जौनपुर। भाजपा नेत्री रंजना के खिलाफ फेसबुक पर आपत्ति जनक कमेंट करने के मामले में आज नगर कोतवाली पुलिस ने नगर विधायक विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान के खिलाफ न्यायालय से 82 की नोटिस प्राप्त करके उनके घर पर चस्पा कर दिया है। इस नोटिस को चस्पा होने के बाद 35 दिन के भीतर आरोपी न्यायालय में हाजिर नही हुए तो 83 की नोटिस जारी होगी।  इस नोटिस के तहत उनकी चल अचल सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश जारी होगा।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने अपने फेसबुक पर भाजपा नेत्री रंजना सिंह की एक फोटो कमेंट के साथ पोस्ट किया था। जिस पर रंजना ने एसपी से मिलकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए गुहार लगायी थी। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ सिटी राम प्रकाश यादव ने बताया कि आज न्यायालय से 82 की नोटिस प्राप्त करके उनके घर पर चस्पा कर दिया गया है।


Related

news 8700925809279146234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item