NSUI के जिला अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला

जौनपुर। एनएसयूआई के कार्यकारणी अध्यक्ष अदित्य सिंह पर  आज एक दर्ज से अधिक मोटर साईकिलों पर सवार दर्जना बदमाशो ने प्राण घातक हमला किया है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पीड़ित ने इस लिखित तहरीर लाईनबाजार थाने में दे दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पायी है।

लाईनबाजार थाना क्षेत्र के भूपतपट्टी गांव के निवासी आदित्य सिंह भारद्वाज अपने घर के पास खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। इसी बीच दर्जन मोटर साईकिलो पर सवार होकर दर्जनो बदमाश मौके पर पहुंचकर उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दिया। इसी बीच बदमाश उसका अपहरण करने का प्रयास करने लगे। लेकिन शोरगुल सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे तो सभी बदमाश भाग निकले। इस वारदात में उसे गम्भीर चोटे आयी है। उधर पीड़ित थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नही आ सका है।


Related

news 5492429297664530661

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item