टिकट बेचती है मायावती: भीम
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_84.html
जौनपुर। शाहगंज विधान सभा क्षेत्र से पूर्व बसपा प्रत्याशी व एकलब्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम निषाद ने कहा कि बसपा मे मायावती टिकट बेचती है,ये दलित की बेटी नही बल्कि दौलत की बेटी है। सरायमोहिउद्दीनपुर मे पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने कहा कि बहन मायावती ने हमे दो साल तीन महीने शाहगंज विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर प्रचार प्रसार करने के उपरान्त पैसे की लालच मे टिकट काट दी।बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमसे स्पष्ट रूप से कहा कि निषाद जी पार्टी फण्ड में तीन करोड़ रुपया जमा करने के बाद ही आपको टिकट दिया जाएगा, हमने और पैसा देने से इंकार कर दिया तो हमारा टिकट काट दिया गया। निषाद ने कहा कि 2017 के होने वाले विधान सभा चुनाव मे मायावती का पत्ता साफ हो जाएगा। उन्होने कहा कि मायावती को यदि कोई ज्यादा पैसा दे देता है तो पैसे की लालच में पुराने समर्पित नेता का भी टिकट काट देती है।लगातार पार्टी के शीर्ष नेता बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे है। आने वाले समय मे मायावती केवल बसपा मे अकेली रहेगी और वह दिन अब दूर नही है। उन्होने कहा कि बसपा और सपा से जनता एक दम ऊब चुकी है, कांग्रेस की हालत दयनीय है। उन्होने एक सवाल पूछने पर बताया कि किस पार्टी मे जाने की उम्मीद है तो कहा किअपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पुराने घर भाजपा में जल्द वापसी होगी।शाहगंज विधान सभा के लोगो की ईमानदारी से सेवा करता रहूगां।इस दौरान पूर्व प्रधान अच्छेलाल निषाद छोटेलाल रामकुमार दिनेश कुमार रामसमुझ सिधारी सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

