चिकित्सकों की लापरवाही से जच्चा - बच्चा की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_85.html
जौनपुर। चिकित्सकों की लापरवाही से जच्चा - बच्चा की मौत
हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस को खबर
लगी तो किसी तरह से परिजनों को शांत कराया पुलिस परिजनों से तहरीर लेने की
बजाए उल्टा मृतक के परिजनों के ऊपर रौब जमा कर घर भगा दिया। मामला शाहगंज
कोतवाली के एक निजी अस्पताल का है। पीड़ित परिवार सुल्तानपुर जिले के राहुल
नगर के रहने वाला है।
सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर
हमजापुर गांव निवासी सरिता बुधवार की शाम शाहगंज नगर के एक प्राइवेट
अस्पताल में प्रसव के लिए अपने पति मनीष के साथ आई थी। उसके गर्भ में जुड़वा
बच्चे थे । चिकित्सक ने जांच के बाद ऑपरेशन से प्रसव कराने की सलाह दी।
परिजनों हामी भरी तो आॅपरेशन के लिए एक सरकारी चिकित्सक को वहां बुलाया
गया। जैसे तैसे आॅपरेशन शुरू किया गया। कुछ देर ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों
ने दिल दहला देने वाली खबर परिजनों को सुनाई। बताया कि महिला और दोनों
बच्चों की मौत हो गई है।
खबर सुनते ही परिजन आपे से बाहर हो गए। चिकित्सक के ऊपर
लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिवार ने चिकित्सालय में तोड़फोड़ की।
ऑपरेशन करने आए सरकारीे डॉक्टर घटना के बाद फरार हो गया अस्पताल पक्ष से
भी लोग भी पहुंच गए। सभी ने किसी तरह से सभी को समझा बुझाकर घर वापस भेजा
दिया गया। सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तीन मौत से
परिजन सदमे में हैं। क्षेत्रीय लोग भी तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पर दबाव
बनाकर उनको जबरन सरकारी एंबुलेंस से घर भेज दिया गया
जिले में तीन मौत की घटना का
सूचना जौनपुर के सीएमओ को नहीं रहा जब मीडिया ने इस खबर को गंभीरता से
उठाया तो स्थानीय प्रशासन जाग उठा जब इस मामले में सीएमओ से पूछा गया तो गया
तो उन्होंने कहा कि यदि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कराकर अस्पताल वह
डॉक्टर के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी

