करण्ट से मदरसे में छात्र की मौत

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को तौहीद के 12 वर्षीय पुत्र कैफ की विद्युत करण्ट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि रोज की तरह कैफ गांव के मदरसे में सुबह तालीम लेने गया था। मदरसे में लगे फर्राटा पंखे को वह खिसकाने लगा तो पंखे में प्रवाहित करण्ट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से मदरसा में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर परिजन मदरसे में पहुंचे और शव को लेकर घर चले गये और सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

Related

news 8227383526866843329

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item