आत्महत्या के प्रयास, युवती गंभीर

 जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में परिवारिक कलह से एक युवती ने मिट्टी का तेल अपने ऊपर गिरा कर आत्महत्या का प्रयास किया । गंभीर रूप से झुलसी युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उक्त गांव निवासी 18 वर्षीया नीतू गौतम पुत्री निरहू को शनिवार को देर शाम परिवारिक कलह के चलते किसी बात को लेकर परिजनों ने डॉट फटकार लगाई जिससे क्षुब्द हो कर उक्त युवती ने रात लगभग 8 बजे सुनसान देख कर अपने ही घर में खुद को आग के हवाले कर दिया और धू धू कर जलने लगी । चीख पुकार सुनकर परिवार व पास पड़ोस के लोग बचाने का प्रयास किये जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक उक्त युवती 50 प्रतिशत जल चुकी थी । झुलसी अवस्था में में उसे कस्बे के निजी अस्पताल में लेजाया गया जहां पर स्तिथि नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर उस का इलाज चल रहा है तथा स्तिथि नाज़ुक बनी हुई है।

Related

news 7954835563503943179

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item