बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आगे आएं समाज
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_51.html
जौनपुर। शिक्षा इंसान का बेहतरीन जेवर है। जो इंसान का चहुमुखी विकास करता है लेकिन आज हमारा समाज इस क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है जिसकी वजह से वे समाज की मुख्य धारा से वंचित होता जा रहा है और इसी का लाभ उठाकर कुछ लोग युवाओं को गुमराह कर रहे है। ऐसे में हम सबको जरुरत है कि अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए आगे आयें जिससे की न सिर्फ हमारा समाज तरक्की करें बल्कि देश खुशहाल रहे। यह बातें पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने मॉयनारिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के बाद कही। वह नगर के इकबाल मेमोरियल हाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग से ऐसे हजारों लोगों ने शिक्षा के दम पर न सिर्फ उच्च पदों पर रहकर अपनी कौम का नाम रोशन किया है बल्कि देश का नाम भी पूरी दुनिया में पहचनवाया है। मिशाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम उनमें से एक थे जो एक छोटे गांव से निकलकर न सिर्फ पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का लोहा मनवाया बल्कि हिन्दुस्तान के सबसे उच्च पद पर पहुंचकर अल्पसंख्यकों का नाम दुनिया में रोशन किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डा. तसनीम फात्मा व राबिया खातून सदस्य उपभोक्ता फोरम ने कहा कि जब तक हमारे घर की लड़कियां शिक्षित नहीं होंगी तब तक हमारे आने वाली पीढ़ियां अंधकार में रहेंगी क्योंकि जब लड़कियां पढ़ेंगी तब अपने बच्चों को सही शिक्षा दे सकेंगी।
कार्यक्रम को कारी महमूद बलियावी, डा. नोमान अहमद, अनवारुल हक गुड्डू, आरिफ हबीब, डा. हसीन, साजिद अलीम, डा. शमीम अहमद, सै. शम्स अब्बास सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक हफीज शाह ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपनी कौम व मिल्लत के बच्चों का ध्यान पढ़ाई की तरफ आने के लिए ऐसे कार्यक्रम करते है जिससे कि सम्मानित छात्र आगे चलकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके और देश का नाम रोशन कर सके। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने अपने-अपने स्कूल कालेजों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया था। मेडल, प्रशस्ति पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में रूख्सार अहमद ने कहा कि कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है जिस तरह से छात्र व छात्राओं व उनके अभिभावकों को एक मंच के नीचे लाकर सम्मानित किया जा रहा है यकीनन इनसे प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी मेहनत करेंगे और आने वाले समय में बड़े से बड़ा सम्मान हासिल करेंगे। इससे पूर्व शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक कारी महमूद बलियावी, जाकर वास्ती, शम्स अब्बास, जियाउद्दीन, सोहराब को अंगवस्त्रम् देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत तेलावले कलामे पाक से तबरेज अहमद ने किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हफीज शाह, महामंत्री एजाज अहमद, साकिन सिद्दीकी, अजीमुल हसन, मोहम्मद आसिम द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर बेलाल अहमद, बादशाह एडवोकेट, साजिद नेसार, जफर, डा. इरफान, नदीम, फिरोज पप्पू, राजू, नसीम, तंजील, तुफैल अंसारी, अजमल, मदर आसिफ, डा. अर्शी, शहजादे, अमजद ताबिश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट ने किया।
