मुख्य सचिव की वार्ता पर भूख हड़ताल समाप्त

   जौनपुर। बीते 15 सितम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमण्डल की मुख्य सचिव से वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 3 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पर 160 साथी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 7वें दिन 55 साथी की हालत गम्भीर होने पर वे अस्पताल में भर्ती कराये गये। इसको गम्भीरता से लेते हुये राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एसपी तिवारी व आरके निगम की मध्यस्थता में संघ के प्रतिनिधिमण्डल की प्रदेश के मुख्य सचिव से वार्ता हुई। वार्ता से संतुष्ट होने पर संघ का भूख हड़ताल समाप्त कर दिया गया।

Related

news 2853491030246361924

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item