उद्योग व्यापार मण्डल ने हक को दी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_433.html
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर सब्जी बाजार स्थित जायसवाल धर्मशाला में बैठक हुई जहां सर्वसम्मति से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवारूल हक को नगर अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष का पद बहुत ही जिम्मेदारी का है। इसके अलावा नगर प्रभारी संजय केडिया, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, युवा नगर अध्यक्ष आलोक सेठ, नगर कोषाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल सहित अन्य वक्ताओं ने इस निर्णय को सही ठहराया। अंत में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष श्री हक ने सभी के प्रति आभार जताते हुये कहा कि पद के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन अवश्य करूंगा। इसी दौरान उपस्थित व्यापारियों ने मछलीशहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राकेश जायसवाल के साथ हुये लूट की निन्दा किया। इस अवसर पर विजय केडिया, मो. दानिश, अशोक साहू, जमाल बासित खां, इरफान मंसूरी, विनोद, उमर, पप्पू हरलालका, कृष्ण कुमार यादव, जीशान अहमद, हेम सिंह, राम सजीवन मोदनवाल, धर्मेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शिव कुमार साहू ने किया।