राधा कृष्णन से सीख लें शिक्षक
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_30.html
जौनपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर तिलकधारी महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा0 समर बहादुर सिंह वअन्य प्राधापकों द्वारा मंा सरस्वती एवं सर्वपल्ली डा0 राधा कृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बीएड व एमएड के छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं ने गुरू शिष्य के अटूट तथा पवित्र संबन्ध पर विचार व्यक्त करते हुए गुरू को कुम्हार के समान होता है। उन्होने भावी अध्यापकों को क्रोध से बचने के लिए अनेक मनोवैज्ञानिक सुझाव बताये। विभागाध्यक्ष ने सर्व प्ल्ली राधा कृष्णन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए तमाम दृष्टान्तों के माध्यम से उनसे सीख लेने तथा शिक्षक के रूप में उनके गुणों को आत्मसात करने की आवश्यकता बतायी। अध्यक्षता डा0 अजय कुमार दुबे ने किया। संचालन ज्योति तिवारी व रश्मि सिंह ने किया। डा0 विनय कुमार सिंह, रीता सिंह, डा0 गीता सिंह, अजय प्रताप सिंह, डा0 श्रद्धा सिंह, डा0 सुलेखा सिह, अभिषेक सिंह, शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

