दंगल में नामी पहलवानों ने दिखाये दांव

जौनपुर। धर्मापुर पोखरे के पास हर साल की तरह इस वर्ष भी तीज पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जहां पर दर्जनों जनपदों ने अपने दांव दिखाये। कुश्ती देखनेके लिए दूर दराज से हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। दंगल में वाराणसी के राज बहादुर, गोरखपुर के गोविन्दा, सततेसरा के मनाहर, गाजीपुर के प्रवीण भुजारी सहित अनेक नामी गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला से लोगों को वाह वाही लूटी। विक्रम प्रताप सिंह फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। दंगल के संस्थापक मड़इया बाबा स्व0 नन्हे सिंह के पौत्र व पूर्व प्रधान सन्तोष सिंह, बद्री यादव सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो कि विगत वर्ष दंगल विवाद हो गया। इसको देखते हुए थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सहित तीन दर्जन से अधिक सिपाही शान्ति व्यवस्था के लिए डटे रहे।

Related

news 653878804041659430

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item