यातायात को लेकर जागरूकता का अभाव

जौनपुर। किसी भी शहर की सभ्यता की पहचान उसकी यातायात व्यवस्था पर निर्भर करती है। बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति यदि किसी शहर में पहुंचता है तो सबसे पहले उसकी मुलाकात नगर की यातायात व परिवहन व्यवस्था से ही होती है। संचालन व्यवस्थित है तो शहर की तारीफ और वाहनों की ठेलमठेल रही तो यातायात की स्याह तस्वीर नजर आती है। इसलिए ट्रैफिक और रोड का सिविक सेंस कहता है कि जब भी सड़क पर हों तो हमेशा कहिए पहले आप। लेकिन सवाल यह है कि यह सोच आयेगी कहां से। खास कर शहर में यहां यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस, यातायात सिपाही और होगगार्ड की फौज है। मगर सुरक्षित यातायात को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जनता में जागरूकता का अभाव है। यातायात पुलिस का निर्देश है कि एक बाइक पर दो से अधिक लोग न चले। लेकिन ऐसा नही हो रहा है। तीन चार लोग शहर में ही एक बाइक पर चलते देखे जा रह है। यदि जनता जाग जाय तो हादसे कम होगे और यातायात व्यवस्था भी सुधर सकती है। 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को वाहन न चलाने का निर्देश है लेकिन इसका पालन नहीं कराया जा रहा है। आगे निकलने की होड़ में युवक पास देने की व्यवस्था भूलते जा रहे है।

Related

news 2432673063539742756

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item