जायसवाल समाज के पंचम चरण का पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_38.html
जौनपुर। नगर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा 101 पौधरोपण व तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम के पंचम चरण का पौधरोपण इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के संयोजकत्व में सर्वप्रथम गूलर घाट मन्दिर के समीप पौधा लगाया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने श्रमदान करके ट्री गार्ड भी लगाया। इसके उपरान्त ओलन्दगंज में संजय जायसवाल, रोहन जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल के घर तुलसी का पौधा वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इ. विजय जायसवाल ने कहा कि समाज को इसी प्रकार से एकजुट होकर चलना चाहिये। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने सभी को अधिक से अधिक पैधरोपण करने का संकल्प दिलाया तो सर्वेश जायसवाल ने कहा कि एक वृक्ष को बड़ा होने में कई वर्ष लग जाते हैं। हमें जहां भी सुरक्षित स्थान मिले, वहीं पर वृक्ष लगाना चाहिये। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, केके जायसवाल, संजीव जायसवाल, पीयुष जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, शालू जायसवाल, विष्णु सहाय, ओम प्रकाश जायसवाल सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुये कहा कि षष्टम चरण का पौधरोपण अगले रविवार को किया जायेगा।

