ग्राम स्वराज मंच ने आयोजित किया अंचल सम्मेलन, उमड़ी भीड़

    जौनपुर। नगर के एक होटल में मंगलवार को ग्राम स्वराज मंच द्वारा अंचल सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि एकल विद्यालय के राष्ट्रीय संयोजक मषवेन्द्र व विशिष्ट अतिथि प्रदेश संजोयक सतीश सचान रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्व गुरु बने। भारत की संस्कृति के आधार पर इसका विकास होना चाहिये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि जब तक देश के 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र का विकास नहीं होगा तब तक भारत का विकास सम्भव नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बजट की सराहना करते हुये ग्रामीण विकास की तरफ का पहला कदम बताया। केराकत घटना का जिक्र करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा की यह घटना निंदनीय है। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के ऊपर की गयी कानूनी कार्यवाही की निंदा की गयी। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश गौड़, मुकेश, सौरभ, विक्रम, राघवेन्द्र, दयाराम राजभर, प्रिन्स, अमित कुमार, सनी, दिग्विजय, विशाल, सतीश कुमार सहित एकल के तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र सैनी ने किया।

Related

news 8646977222391565342

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item