रास्ता बंद होने की आशंका से परेशान लोगों ने लगायी गुहार

  जौनपुर। विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल किये जाने से रास्ता बंद होने की आशंका से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग किया है। पीड़ितों के अनुसार मामला केराकत क्षेत्र के उदयचन्दपुर गांव का है जहां स्थित उच्चतर प्राइमरी पाठशाला के चारों तरफ कुछ लोगों द्वारा बाउण्ड्रीवाल किया जा रहा है। इससे गांव के अधिकांश लोगों का रास्ता हमेशा के लिये बंद हो जायेगा। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाया। शिकायत करने वालों में सूर्यमणि गिरि, ज्ञानचन्द गिरि, ओम प्रकाश, रामानन्द, चद्रमणि, नरसिंह, राम प्यारे, राम बरत गिरि, दुलार, संजय, राम आसरे, राम आशीष, गुलाब, त्रिभुवन, लालता, प्रमोद, सुरेन्द्र, राजेन्द्र, सोहन, गामा, त्रिपुरारी, धर्मवीर, लल्लन, श्याम बहादुर, कृष्ण कुमार, लालचन्द, सुरेन्द्र, बेइला देवी, कुसुम, सोनी, मुमताज, सुशीला समेत सैकड़ों लोग प्रमुख रहे।

Related

news 4412010765307959874

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item