जनपद की स्वयंसेवी संस्थाओं ने गुरूजनों को किया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_358.html
जौनपुर। शिक्षक दिवस पर जनपद की तमाम संस्थाओं द्वारा शिक्षा जगत में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विभिन्न आयोजन समिति ने शिक्षकों को अंगवस्त्रम् एवं प्रशस्ति पत्र देकर माल्यार्पण करते हुये सम्मानित किया।
रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजित हुआ जहां शिक्षकों को ‘रोटरी नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके बाद दोनों क्लबों के अध्यक्ष आशीष चैरासिया व नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सेवा समर्पण की भावना से कार्य करते हुये अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले शिवपूजन अस्थाना, शिवजोर सहित अन्य शिक्षकों को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रो. राकेश श्रीवास्तव, श्याम बहादुर सिंह, सचिव रो. रविकान्त जायसवाल, डा, अमृता टंडन, डा. शुधांशू टण्डन, श्याम वर्मा, संजय गुप्ता, विकास गुप्ता, अमित पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. कमर अब्बास ने किया। अंत में रो. डा. क्षितिज शर्मा ने आभार जताया।
लायंस व लायनेस क्लब सूरज ने संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस पर रचना विशेष विद्यालय के शिक्षकों को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में रचना विशेष विद्यालय के प्रवक्ता सुनील गुप्ता, डा. संतोष सिंह, सचिन यादव, अरविन्द कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, ब्रजराज सिंह, पूनम श्रीवास्तव, अम्बे देवी हैं। इस अवसर पर लायन्स क्लब सूरज के अध्यक्ष संतोष साहू, लायनेस अध्यक्ष मीना साहू, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, सुशील स्वामी, राजेन्द्र खत्री, आनन्द स्वरूप, विजय कष्ण जायसवाल, सर्वजीत श्रीवास्तव, सतीश मौर्य, विक्की साहू, अरूण सिंह, प्रीति साहू, बिन्दू सिंह, रेखा मौर्या, छाया सेठी, माधुरी साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव नसीम अख्तर ने किया।
नगर के पंजाबी मार्केट में डीडीएस ग्रुप ने ग्रैंड मेगा सेमिनार किया जिसके मुख्य अतिथि युवा सपा नेता जावेद सिद्दीकी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार व शिक्षा जगत से जुड़े अमरनाथ सिंह रहे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां गायन, नृत्य, भाषण, समूह नृत्य में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गायन में नीलम, शेर खान, हुसैन, ध्रुव सिंह, शिवानी ने बाजी मारी तो भाषण में अजीत यादव, नृत्य में आयशी, अतुल और ग्रुप नृत्य में जेआईडी ग्रुप, अतुल, बंटी, अन्नू, अंजली साहू अव्वल आये। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर डीपी सिंह व संचालन गुरुपाल सिंह ने किया। अन्त में समस्त आगंतुकों का स्वागत संचालिका आरती सिंह व सारथी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रोविजन अधिकारी चन्दन चैहान, एडीओ शाहगंज आसिफ खान, महामूर्ति ग्रुप के शैलेन्द्र निषाद, रश्मि महिला शिक्षण प्रशिक्षण की अध्यक्ष आरती वर्मा, दयाशंकर त्रिपाठी, अजीत यादव, नीरज उपाध्याय, शहनाज, राशियन, शिखरकांत, वंदना, मीनू, संदीप, कुमकुम, श्वेता, महरुबा, दिलरुबा, विजेन्द्र, शिवानी, शिवम, प्रियंका, मासूम, अभिषेक सहित संस्थान के विद्यार्थी, अभिभावक, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।