ग्रामीणों ने पकड़ा चोरी की भैस लदी पिकप

   
जौनपुर। जिले के मीरंगज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में ग्रामीणों ने चोरी कर पिकप पर ले जा रहे चार भैस को वाहन सहित पकड़ लिया। ग्रामीणों के कब्जे में तीन चोर भी आये थे लेकिन वे जान की बाजी लगाकर भागने में सफल रहे।  सूचना दिये जाने के 11 घण्टे बाद जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष को होश आया और वे अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर जाम समाप्त करवा दिया। पुलिस की मिली भगत से मवेशी चोरी का आरोप लगाने वाले इस मानमानी से बेहद खफा है। बताते हैं कि सोमवार को रात 11 बजे पिकप यूपी 62-ई 8084 से चोरी कर चार भैस ले जायी जा रही थी। ग्राम जगदीशपुर में इसकी भनक लगते ही प्रधान पति शेष यादव के अगुवाई में ग्रामीणों ने पिकप का पीछा किया और उसे रोक लिया। मौके से ड्राइवर तो फरार हो गया लेकिन दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन कोई मौके पर नहीं आया ता पकड़े गये चोर भाग निकले। इस घटना को लेकर तथा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण जघई- मछली शहर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष पहुंचे लोगों को हड़का जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी मवेशी चोरी कर जा रहे एक वाहन की जानकारी पुलिस को दी गयी थी लेकिन उसे नहीं पकड़ा गया। क्षेत्र में पुलिस की मिली भगत से मवेशियों की चोरी और गो तस्करी लगातार हो रही है।

Related

news 8812898540882734404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item