राजस्व संग्रह अमीनों का धरना शुरू

जौनपुर। सदर तहसील के राजस्व संग्रह अमीनों ने मंगलवार को अपनी सात मांगों को लेकर मुख्यालय पर दो दिवसी धरना शुरू कर दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वेतन विसंगति, सामयिक सेवा का योग तथा अपनी का पदनाम राजस्व अधिकारी किया जाय। जिलाध्यक्ष दशरथ कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार अमीनों को मोटर साइकिल भत्ता दे एवं नायब तहसील व्यवस्था बहाल किया जाय एवं मांग के अनुसार वसूली निर्धारित किया जाय। संग्रह अमीनों को द्वितीय प्रोन्नत तहसीलदार के पद का वेतनमान दिया जाय। इस अवसर पर मधुकर द्विवेदी, राजेश सिंह, राम चन्दर, राजबहादुर, राजेश सिंह, आमोद दत्त गिरी, लक्ष्मन यादव, चिन्तामणि, कृंज बिहारी, विजय नारायण तिवारी, शेष बहादुर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन बदरे आलम ने किया।

Related

news 8000566035692142102

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item