लेखपालों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_431.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई का मांगों को लेकर शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय चल रहा धरना मंगलवार को जारी रहा। इसके वजह से अनेक जरूरी कार्य प्रभावित हो रहा है और जरूरतमंदों को भारी कठिनाई हो रही है। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित लेखपालों ने बुद्धिशुद्धि यज्ञ का आयोजन किया और यज्ञ में आहुतियां दी। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालचन्द श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति दूर किया जाय। उन्होने कहा कि पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक नियुक्त किया जाय। ई डिस्टिक एवं आईजीआरएस आदि शासन की विभिन्न योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए लेखपालों को लैपटाप उपलब्ध कराया जाय। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग जायज है और सरकार शासनादेश जारी कर गतिरोध दूर करे। जिला मंत्री राम प्रताप सिंह, कृष्णा नन्द पाण्डेय, प्रलयशंकर, संजय कुमार, दूधनाथ, जय शंकर, अनिल कुमार, रमाशंकर मिश्र जयचन्द आदि मौजूद रहे।

