बोर्ड में पंजीकरण की अवधि बढ़ी

जौनपुर। शासन ने वर्ष 2018 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए चालू शैक्षिक सत्र में कक्षा नौ व ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। ज्ञात हो कि कई जिलों में बाढ़ की समस्या को देखते हुए शासन ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए चालू शैक्षिक सत्र में कक्षा नौ व ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के मुताबिक वर्ष 2017 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के विवरण यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तारीख शासनादेश जारी होने के बाद वेबसाइट चालू होने की तारीख से अधिकतम 15 दिन तक बढ़ा दी गई है। वहीं शैक्षिक सत्र 2016-17 में कक्षा नौ व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा करने और उनके विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तारीख शासनादेश जारी होने के बाद वेबसाइट चालू करने की तारीख से 30 दिनों तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Related

news 9073089607577374213

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item