पर्व से पहले हो गढ्ढायुक्त सड़कें

जौनपुर। शेख नुरुल हसन मेमोरियल सोसायटी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को आगामी आने वाले पर्वों श्री गणेश पूजनोत्सव, ईद उल जुहा श्री विश्वकर्मा पूजा, श्री दुर्गा पूजनोत्सव, माहे मोहर्रम, विजय दशमी व दीपावली पर जिले भर में विद्युत, पानी, सड़क सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एक ज्ञापन संस्था के प्रबंधक एवं सचिव अली मंजर डेजी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रतिनिधिमण्डल ने मांग किया है कि सभी धार्मिक स्थलों, मार्गों को गड्ढामुक्त, व सड़क का निर्माण, चुना छिड़काव, नालियों की साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति निर्बाध रुप से की जाय खराब हैण्डपम्पों को सही की जाय, सप्लाई से शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाय, जहां-जहां नल फट गये है उसकी मरम्मत की जाय, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाय, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की जाय व शांति व्यवस्था के लिए पूजा स्थलों और प्रमुख मार्गों, चैराहों पर महिला, पुरुष पुलिस के जवानों की तैनाती की जाय। आशुतोष जायसवाल, मोहम्मद मुस्लिम हीरा, दानिश, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश यादव, मंजर अंसारी, एएम डेजी, ऋषि, जावेद, साहिल, प्रमोद मौर्या, ताहिर, अरशद आदि उपस्थित रहे।

Related

news 435207009126892087

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item