राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक का स्वागत

 जौनपुर। बीआरसी धर्मापुर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होकर आये सत्य प्रकाश पाण्डेय के प्रथम जनपद आगमन पर मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादीपुर विकास खण्ड धर्मापुर का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार , एबीआरसी अजय कुमार मौर्य, कमलेश कुमार यादव, लाल बहादुर यादव, महेन्द्र कुमार यादव आदि ने श्री पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने बताया कि पांच सितम्बर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा श्री पाण्डेय को पुरस्कृत किया गया। उन्हे पचास हजार का बैक ड्राफ्ट और प्रशास्ति पत्र प्रदान किया गया। अब उन्हे दो वर्ष के कार्यकाल का विस्तार मिल गया है। इस अवसर पर विकास खण्ड के सभी एबीआरसी , शिक्षक, ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी तथा गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Related

news 886724356468212360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item