बरखास्तगी से नाराज सपा के पदाधिकारियों नें टावर पर चढ़कर किया प्रर्दशन

  जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा सभी फ्रन्टल संगठनों को बरखास्त किये जाने के नाराज जौनपुर के छात्रसभा अध्यक्ष और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने नगर के बाजिदपुर तिराहे पर लगे एक मोबाईल टावर पर चढ़कर विरोध प्रर्दशन किया। सपाईयों द्वारा इस खतरनाक विरोध प्रर्दशन से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। मौके जुटे भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने अखिलेश यादव जिन्दाबाद का नारा लगाते रहे। उधर खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मोर्चा पर डट गयी। इस प्रर्दशन में लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
आज प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अचानक पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों को बरखास्त कर दिया। यह खबर मिलते ही जौनपुर के छात्रसभा अध्यक्ष अतुल सिंह युवजन सभा के अध्यक्ष अमित यादव और लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष धमेंद्र मिश्रा आक्रोशित होकर नारेबाजी करते हुए बाजिदपुर तिराहे पर पहुंच गये। यहां पर छात्रसभा के अध्यक्ष और युवजन सभा के अध्यक्ष अमित यादव एक मोबाईल टावर पर चढ़कर प्रर्दशन करने लगे। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर किसी तरह से दोनो नेताओ को टावर से निचे उतारा। नेताओ का आरोप है कि शिवपाल यादव के कार्यप्रणाली से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है हम लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में प्रर्दशन कर रहे है।


Related

politics 4340222747506575072

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item