तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया

जौनपुर । जिले के शहर कोतवाली , सरपतहां और नेवढिया थाना क्षेत्र में चोरों दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया। आये दिन विभिन्न थाना क्षेत्र में हो रही चोंरियों से ग्रामीणों की नींद हराम हो गयी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बोदकरपुर मोहल्ला में शनिवार की रात चोरो ने सेल टेक्स विभाग जौनपुर में तैनात शमशेर अंसारी के घर में छत के रास्ते घुसकर आलमारी व अटैची में रखे लाखो का जेवर पार किया। घटना की रविवार को जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गये। देखा गया कि छत के नीचे खून गिरा था आशंका जतायी जा रही है कि चोरो के कूदने में गिर कर चोट लग गयी होगी जिससे खून निकला होगा।  सरपतहां थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष झिन्कू सिंह के घर बीती रात चोर पीछे की दीवार से नकब लगाकर दो बक्सा व दो सूटकेश  उठा ले गए। घर से कुछ हीं दूरी पर मक्का के खेत में सन्दूक व सूटकेस तोड़कर उसमें रखा गया कपड़ा तथा सोने के जेवरात समेत लगभग एक लाख का सामान लेकर फरार हो गये । पीड़ित द्वारा घटना की सूचना थाने पर दिये जाने पर उपनिरीक्षक लक्ष्मण व सुनील वर्मा मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। इसी प्रकार नेवढिया थाना क्षेत्र के दोदापुर  गांव निवासी लालचन्द राजभर के अनुसार रात चोर अर्धरात्रि में घर के पीछे सेंध काटकर घर मे दाखिल हुए और घर मे रखे सारे समान को लेकर फरार हो गये । रविवार को सुबह जब घर के लोग उठे तो देखा की सारा समान गायब है । अटैची, बक्सा घर से कुछ तोड़कर फेका पर मिला ।  घटना के समय गृहस्वामी अपने पुरे परिवार संग घर के बाहर ही सो रहे थे । थानाध्यक्ष का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है मौके पर पुलिस गई थी । मगर अभी इस मामले मे हमारे पास कोई तहरीर नहीं आई है ।

Related

news 1892922743127480426

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item