नाली निर्माण में मानकों का उल्लघन
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_91.html
जौनपुर। गिट्टी दबायी नहीं जा रही है। गिट्टी की मामूली परत बिछाकर पुराने ईटों को लगाकर उसपर गोमती की बालू गिराकर एक बारह के सीमेंट और बालू से निर्माण हो रहा है। यह कारनामा नगर पालिका द्वारा पालिटेकनिक चैराहे से ओलन्दगंज जाने वाले मार्ग पर सड़क के चैड़ीकरण के बाद दोनों पटरियांे पर ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है। मानकों का उल्लंघन कर बनायी जा रही सीधी नहीं बल्कि सांप सीढ़ी की तरह आड़ी तिरछी तथा मनमानी तरीके से बन रही नाली के भविष्य को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। देखा जा रहा है कि ईट भी नम्बर दो का है। नीचे पुराने नाली के निकाले गये ईट का प्रयोग हो रहा है। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। ज्ञात हो कि सड़क के चौड़ीकरण बिना मानक निर्धारण के हो रहा है। जिन लोगों ने दुकान और मकान सड़क से दूर बनाया है उनके दरवाजे तक जेसीबी चलायी गयी है जबकि जिन्होने सड़क से पीछे हटकर बनाया है उन्हे काफी नुकसान पहुंचाया है। ठेकेदार के जेसीबी चालक की जेब गर्म कर खुदाई में दर्जनों लोग लाभान्वित हुए है लेकिन गरीब और कमजोर लोगों के शटर तक खुदाई कर उन्हे भारी क्षति पहुंचायी गयी है।

