शीघ्र हो सड़क नाली का निर्माण: दुर्गा पूजा महासमिति

जौनपुर। जनपद की 450 पूजन समितियों की केन्द्रीय कमेटी श्री दुर्गापूजा महासमिति की बैठक प्रधान कार्यालय नवदुर्गा मन्दिर पर रविवार को अध्यक्ष शंशांक सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूजन व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि अतिशीघ्र सड़कों व नालियों का निर्माण करा दिया जाय जिससे मां की प्रतिमायें सुरक्षित पूजन पण्डाल तक पहुंच सके। वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि सड़क व नालियों की मरम्मत हेतु महासमिति का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन के के माध्यम से अवगत कराये।   महासचिव घनश्याम साहू ने बताया कि 25 सितम्बर को पुरस्कार वितरण समारोह कराया जायेगा। संरक्षक इन्द्रभान सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, चन्द्र प्रताप सोनी, विन्ध्याचल सिंह, श्रीकान्त माहेश्वरी, शोभनाथ आर्य ने प्रबन्धकारिणी के कार्यकाल समाप्ति की घोषणा करते हुए नये अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए शंशाक सिंह व मनीष देव के नाम की घोषणा किया। नव चयनित अध्यक्ष ने कहा कि पूजन व्यवस्था में कोई व्यवधान नहीं होगा। पूर्व अध्यक्ष सन्तोष सिंह, निखिलेश सिंह, उमेश श्रीवास्तव, अतुल गोपाल, मोती लाल यादव, विनय सेठ, धीरज जायसवाल, अनिल साहू, लालमन निषाद आदि मौजूद रहे।

Related

news 2133775097267605823

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item