मांगे नही मानी जायेगी तो होगा जेल भरो आन्दोलन

 जौनपुर। उत्तर प़देश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद जौनपुर की बैठक आज को टी डी इण्टर कालेज मे संघ के अध्यक्ष दिनेश सिह की अध्यक्षता मे हुई  ।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिह ने कहा कि 28अगस्त को लखनऊ मे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे निर्णय लिया गया कि पाच सूत्रीय मागो को पूरा कराने हेतु 16,17 ,18सितम्बर को जनपद मे चेतना यात्रा निकाली जायेगी उसी दिन  जिलाधिकारी को मांगो के सम्बन्ध मे ज्ञापन  दिया जायेगा जो मुख्यमन्त्री को सम्बोधित होगा।उसके बाद 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश मे आम हड़ताल होगी।इसके बाद अक्टूबर माह मे पूरे प़देश मे जेल भरो आन्दोलन होगा।उक्त कायॆक़म को सफल बनाने हेतु सभी लोग तैयार हो जाए।सरकार को मागो को पूरा करने हेतु बाध्य किया जायेगा अन्यथा आने वाले चुनाव मे सरकार के खिलाफ मतदान किया जायेगा।जिला मन्त्री साहब लाल यादव ने कहा कि हड़ताल के दिन हम सभी की जिम्मेदारी है कि विद्यालयो  के ताले नही खुलने पाये ताकि सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियो की शक्ति को सरकार को एहसास हो।बैठक मे मनोज मिश्रा, पंकज सिह, सन्तोष श्रीवास्तव ,लालबहादुर विश्वकर्मा , ञानेन्द़ दूवे ,आलोक सिंह आदि सैकडो शिक्षणेत्तर कमॆचारी उपस्थित थे।

Related

news 5097529366639678082

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item