छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का समय बढ़ा , 15 सितम्बर तक करे आवेदन
https://www.shirazehind.com/2016/09/15.html
जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी
वर्मा ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अवगत कराया
गया है कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में पूर्वदशम् (कक्षा 9 व 10) एवं दशमोत्तर
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11 व 12) में
अध्ययनरत छात्र/छात्राओं हेतु आन लाइन आवेदन किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 31
अगस्त 2016 पूर्व में निर्धारित की गयी थी, जिसे वर्तमान समय मंे बढ़ाते
हुए दिनांक 15 सितम्बर 2016 निर्धारित की गयी है।
उन्होंने
जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं व अध्ययनरत समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित
किया है कि शासन द्वारा निर्धारित की गयी आवेदन हेतु तिथि 15 सितम्बर 2016
तक बेवसाइट पर आन लाइन आवेदन कर सकते है।
