हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_55.html
जौनपुर। जिले के थाना सुरेरी अन्तर्गत करौदी नूरतकिया गांव निवासी शीला देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के इस मामले में पति व ससुर पर धारा 147/302/34 भादवि पंजीकृत किया गया था की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सुरेरी मय फोर्स के सम्भावित ठीकानो पर दबिश दिया जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामनरायण पुत्र स्व0 महादेव व सुरेन्द्र प्रताप पुत्र रामनरायण ग्राम करौदी नरतकिया थाना सुरेरी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।

