पोखरे में मिला गर्भवती महिला का शव

 जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के बिसवां तालुका टिकरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार की रात एक गर्भवती महिला ने पोखरे में कूदकर आत्महत्या कर लिया। शनिवार को सुबह  पोखरे में महिला का शव उतराया मिला। मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जौनपुर भेज दिया। उक्त गांव की नीलम (26) पत्नी संजय रात नौ बजे घर मे से निकल कर बाहर चली गयी। परिवार वाले समझे कि बाहर शौच के लिये गयी होगी। काफी देर बाद नीलम घर नहीं लौटी तो परिवार वाले तलाश करने लगे। रातभर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लग पाया। सुबह नीलम का शव घर से दूर एक पोखरे में उतराया मिला।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर सरायख्वाजा क्षेत्र के उड़ली गांव से मायकेवाले मौके पर पहुंच गये। चार वर्ष पहले नीलम की शादी हुई थी। मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर नीलम को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे।

Related

news 2000646365439629271

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item