जिला प्रशासन के आश्वास पर हिन्दू पंचायत स्थगित : विराज ठाकुर

जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने आज एक प्रेस कांफ्रेस में बताया कि जिला प्रशासन के आश्वास पर आज केराकत में होने वाली हिन्दू पंचायत को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और मुझसे फोन पर वार्ता करके कहा कि दस दिन भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। विराज ने कहा कि दस दिन बाद यदि कार्यवाही नही हुई तो विशाल हिन्दू पंचायत किया जायेगा। कार्यकर्ताओं के ऊपर मुक़दमे में संसोधन की शर्त को भी मना इसलिए आज हिन्दू महापंचायत को स्थगित किया गया ।
 जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने कहा जिस तरीके से प्रशासन ने हमारे साथ व्यवहार किया वैसा ब्यवहार आतंकवादियों के साथ किया जाता है।दोपहर 2 बजे पुलिस गिरफ्तार करती है भोर में 2:50 को मेडिकल कराया गया 4:30 बजे स्पेसल कोर्ट बैठाई गई और सुबह 5:30 बजे 13 संगीन धाराओं में चालान कर कार्यकर्ताओं समेत मुझे जेल भेज दिया गया।पूर्वांचल के इतिहास में आजतक ऐसा किसी के साथ नही किया गया होगा।मैं सवाल पूछना चाहता हु सरकार और शाशन के लोगों से की हमारा गुनाह क्या था?हम तों देश के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे थे। अब ऐसा प्रतीत होता हे की प्रदेश में अंग्रेजों का शासन चल रहा है,सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश में देश के सम्मान के लिए लड़ना अपराध है,जो देश हित के लिए लडेगा उसे शासन के लोग जेल में डाल देंगे। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा आर्मी में है और सीमा पर देश के सम्मान के लड़ते है,सरकार और शासन के इस कृत्य से प्रदेश का युवा आहत हुआ है।अब युवाओं का भरोसा सरकार और शासन से उठ चुका है।अब युवा सीमा पर नहीं प्रदेश के अंदर चल रहे भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट कानून ब्यवस्था से लडेगा और देश विरोधी कार्य करने वालों का मुँह तोड़ जवाब देगा । अब तक इस प्रकरण में प्रशाशन ने 250 हिंदुओं पर मुकदमा किया और 16 लोगो को जेल भेजा ।जिन लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया व् देश के सम्मान (तिरंगे) का अपमान किया पुलिस ने अब तक उनको गिरफ्तार नही किया। उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह और रासुका जैसी कारवाही होनी चाहिए । हम लोगो ने देश विरोधी तत्वों का विरोध किया तो शाशन के लोगो ने हमलोगों को जेल भेज दिया,इस मामले में प्रशाशन की भूमिका संदिग्ध है। अब ये लड़ाई समस्त हिन्दू जनमानस व् राष्ट्रभक्तों की है।इस मौके पर अनुराग सिंह,विकास यादव,संतोष यादव, शिवकुमार यादव,सावन सोनकर, कृष्णकांत यादव,अरविन्द कुमार, आशीष यादव,सुशील गिरी,सुरेंद्र सोनकर, विक्रम सिंह,मनीष गौतम, वैभव शाहू, नीरज गुप्ता,राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

Related

news 8957966614134819602

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item