महिला कर्मचारी की मौत , पूरा कलेक्ट्रेट शोकाकुल

जौनपुर।  आज पूर्वान्ह् कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 4 सितम्बर को रात्रि 3 बजे श्रीमती सपना श्रीवास्तव लिपिक कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निधन उपचार के दौरान इलाहाबाद में हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी होने पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय उमाकान्त त्रिपाठी, राम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, एसओसी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला जन विकलांग अधिकारी राजेश सोनकर, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के महामंत्री यतेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, प्रकाश नारायण तिवारी, प्रमोद यादव, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव, चन्द्र शेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1124218449811965572

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item