कांग्रेस यात्रा पहुंची जौनपुर, उलेमा काउंसिल ने किया विरोध

जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित  के नेतृत्व में  आज कांग्रेस की 27 वर्ष यूपी बेहाल यात्रा आज रात करीब आठ  बजे शाहगंज पहुंची। यहां पर शीला ने रोड शो करके कांग्रेस संदेश जनता तक पहुंचायी। यात्रा शाहगंज में प्रवेश करते ही सदर विधायक नदीम जावेद के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा जैसे ही इराकियाना  मोहल्ले में पहुंचा तो उलेमा काउंसिल के कार्यकर्ताओ ने  जोरदार विरोध प्रर्दशन करते हुए कांग्रेस विरोधी नारे लगाये। इस दरम्यान कांग्रेस और उलेमा काउसिंल के कार्यकर्ताओ में बीच नोक झोक और धक्का मुक्की हो गयी। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। यह यात्रा जौनपुर मुख्यालय के लिए रवाना हो गयी है।


Related

politics 966726594349332537

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item