पत्रकार प्रकरण पर बोले लायंस क्लब सूरज व दुर्गा पूजा महासमिति के लोग
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_59.html
जौनपुर। सामाजिक संस्था लायंस क्लब सूरज की बैठक सिपाह स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में हुई जहां गत दिवस जनपद के पत्रकार बृजलाल चौरसिया के साथ सूबे के एक कैबिनेट मंत्री के पुत्र के साथ चल रहे सरकारी गनर द्वारा मारपीट किये जाने की घटना की निंदा की गयी। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पर हमला है। इसी क्रम में अध्यक्ष श्री साहू ने पत्रकारों के प्रति अपनी ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं देने की बात कही। साथ ही घटना की जांच की मांग किया है । अन्त में उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन से मांग किया कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर नसीम अख्तर, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, सुशील स्वामी, विशाल यादव, मनीष सेठी, डा. रंजीत श्रीवास्तव, सर्वजीत श्रीवास्तव, ईश्वर मोदनवाल, राजेन्द्र खत्री, केके जायसवाल, विकास साहू, विक्की साहू के अलावा तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने बैठक करके भारतीय लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ मीडियाकर्मियों पर गत दिवस हुये हमले की निंदा किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह का कृत्य बहुत ही निन्दनीय है। इस अवसर पर अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, महासचिव घनश्याम साहू, महेन्द्रदेव विक्रम, गणेश साहू के अलावा तमाम पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित रहे।