अध्यक्ष को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जताया शोक
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_33.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद ईकाई की बैठक संरक्षक अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई जहां यूनियन के जिलाध्यक्ष जय आनन्द के पिता शारदा प्रसाद श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस अपार दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा में कैलाशनाथ मिश्र, श्याम नारायण पाण्डेय, विनय शुक्ल, संजय अस्थाना, रमेश सोनी, सरोज श्रीवास्तव, दीपक गुप्त, अजीत सोनी, एखलाक अहमद, शम्भूनाथ सिंह, शकील अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे।

