केराकत विधायक ने 5 मरीजों को दिलवायी सहायता राशि

  जौनपुर। केराकत विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने 5 और ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि उपलब्ध करवाया जो किसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित हैं। श्री सरोज ने बताया कि बीमार पार्वती देवी निवासी महदेवा तहसील केराकत के उपचार हेतु 75 हजार रूपये, नगीना यादव निवासी मोहिउद्दीनपुर तहसील सदर के उपचार हेतु 75 हजार रूपये, पृथ्वीपाल बिन्द निवासी सरसरा तहसील मड़ियाहूं को कैंसर के उपचार हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये, मो. याकूब निवासी प्रधानपुर तहसील केराकत को कैंसर के उपचार हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये और रमावती देवी निवासी ककरहिया तहसील केराकत को उपचार हेतु 75 हजार रूपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आवंटित हुआ है। इसके पहले श्री सरोज अब तक सैकड़ों लोगों को उक्त कोष से धन आवंटित करा चुके हैं।

Related

news 1756169749530121333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item