जौनपुर के दोहरे ली एक और युवक की जान

जौनपुर। दोहरा के शौकीनों सावधान !  क्यों कि दोहरा नामक स्वीट प्वाजन ने अपने गिरफ्त में लेकर एक युवक की और जान तो लिया ही साथ में भरी जवानी में उनकी बीबी की मांग की सिंदुर धो डाला और बच्चो के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठा दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार शहर से सटे लाईनबाजार थाना क्षेत्र के कुद्दुपुर गांव के निवासी नवीन सिंह काफी दिनों से दोहरा खाने के शौकिन थे। करीब दो वर्ष पूर्व उन्हे माउथ कैंसर हो गया था। उनका इलाज मुंबई स्थित एक निजी हास्पिटल में चल रहा था। इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार आने बजाय रोग बढ़ता ही जा रहा था। उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल ने इलाज करने से हाथ खड़ा कर दिया था। जिसके कारण परिवार वाले उन्हे घर ले आये। बुधवार की रात उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। उनके मौत की खबर मिलते ही उनके गांव व आसपास के इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। देर रात उनका अंतिम संस्कार राम घाट पर किया गया।
दोहरा खाने के कारण उनकी मौत से दोहरा प्रेमियों में सनसनी फैल गयी है। कई लोगो ने आज से दोहरा न खाने की कसम खा लिया है।

Related

news 580187904519340530

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item