लायनेस क्लब सूरज ने बच्वों को कराया भोजन

    जौनपुर। भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर नगर के अहियापुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय पर लायनेस क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बच्चों को भोजन कराया।
    इस मौके पर लायेनस क्लब जौनपुर सूरज की अध्यक्ष मीना साहू ने कहाकि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनको भोजन कराने से जो सुख की अनुभूति होती है उसे बयां नहीं किया जा सकता। अहियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर एसोसिएट चेयर पर्सन सुधा मौर्या के नेतृत्व में क्लब की     पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा। इस मौके पर सचिव यास्मीन बेगम,    कोषाध्यक्ष माया कुशवाहा, संयोजक माधुरी साहू, ऊषा साहू, प्रीति साहू, स्वाति साहू, रेखा मौर्या, पूनम खत्री, मंजू गुप्ता, प्रसून मौर्या, शकुन्तला देवी आदि उपस्थित रहीं।

Related

news 3129290713683256933

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item