संत गुरूपद संभव राम एकेडमी में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_1.html
जौनपुर।
संत गुरूपद संभव राम एकेडमी के प्रांगण में
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति तथा
परम्पराओं की जानकारी छात्र-छात्राओं को राधा-कृष्ण की विभिन्न छठाओं
द्वारा दी गयी। नन्हे-मुन्ने पुष्परूपी बच्चों द्वारा निकाली राधा-कृष्ण की
छवि को मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया गया। ‘‘दीप ज्योतिः परम ज्योतिः दीप
ज्योतिः जनार्दनः, दीपो हरतु में अज्ञानम् दीप ज्योतिः नमोस्तुते।’’
परिश्रम और ईमानदारी सच्चमित्रता के अंगीभूत गुण है। छात्र-छात्राएं
ईमानदारी और परिश्रमपूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए हैं तो उन्हें
सफलता अवश्य मिलती है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए इनकी
अनिवार्य आवश्यकता है। अतः जीवन संग्राम में विजय प्राप्त करने के लिए इन
दोनों गुणों को अपने में विकसित करते हुए छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक डा. रीना सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व
तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रागंण में जब राधा-कृष्ण की छवि के
अनुसार गीतों की बौछार, अपनी नटखट लीला से-मोरी मईया के समझ के अपने घर ले
जाना, मईया यशोदा तेरा कन्हैया, छोटे-छोटे गैया, छोटे-छोटे ग्वाल इत्यादि
के संगीत पर राधा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्कार, शिक्षा किस तरह
से स्कूल के शिक्षक और प्रबन्धक ने बच्चों को सिखाया है जो कि बच्चों के
मनोबल को लोगों के बीच दिखा रहे हैं। आज के युग में शिक्षा के साथ खेलकूद,
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गायन इत्यादि पर स्कूल के अनुभवी शिक्षक द्वारा
दिया जाता है जो कि आपके सामने साक्षात प्रमाण हैं। उसका पहला कारण अनुशासन
का होना जरूरी है। कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को पुरस्कार वितरित किया
गया एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक, प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबन्धक सदस्य
श्रीमती शिल्पी सिंह, अर्चना सिंह, मधुबाला श्रीवास्तव, श्वेता, अर्चना
इत्यादि समस्त शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

