अवैध पिस्टल के साथ छात्र नेता गिरफ्तार, टीडी कालेज में फैली सनसनी

जौनपुर। टीडी पीजी कालेज में अवैध पिस्टल और कारतूस लेकर घूम रहे एक छात्र नेता को कालेज प्रशासन ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। छात्र के पास से असलहा बरामद होने से पूरे कालेज परिसर में सनसनी फैल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार टीडी कालेज का पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मनीष यादव आज दिन में करीब 12 बजे कालेज परिसर में असलहा लेकर प्रवेश किया। मेन गेट पर प्राक्टोरियल बोर्ड के शिक्षक सभी छात्रो की तलास लेकर ही कालेज में प्रवेश दे रहे थे। इसी बीच मनीष यादव भी पहुंच गया। चेकिगं के दरम्यान उसके पास एक 315 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुआ। शिक्षको ने कालेज परिसर में तैनात पुलिस टीम को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। छात्र नेता के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद होने की सूचना मिलते ही पूरे कालेज में सनसनी फैल गयी।
कालेज प्रशासन का कहना है कि मौजूदा समय में मनीष कालेज का छात्र नही है यह केवल कालेज में आतंक फैलाने के लिए आता है।


Related

politics 6614924187506563141

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item