सड़क की हालत खराब, शिक्षको ने डीएम को सौपा दर्द भरा पत्र
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_918.html
जौनपुर। मौजूदा समय में जिले से गुजरने वाली नेशनल हाईवे हो या राज्य सरकार की सड़क सभी की हालत खस्ता है। इन्ही में से एक सड़क है कोइरीडीहा-इटौरी मार्ग। इस रोड की हालात बद से बत्तर हो गयी है। इस रास्ते पर आने जाने वाले लोग प्रतिदिन गिरकर चोटहील हो रहे है साथ में रीढ़ की हड्डी और सरवाइकल जैसी गम्भीर विमारी के चपेट में आ रहे है। इस गम्भीर समस्या से प्रतिदिन रू ब रू हो रहे सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिहरावां के शिक्षको ने अपना दर्द भरा एक पत्र जिलाधिकारी को सौपा है।
शाहगंज मुख्य मार्ग से निकलने वाली कोइरीडीहा-इटौरी मार्ग सैकड़ो गांव को जोड़ने वाली सड़क है ,इस रास्ते पर सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिहरावां ,सहकारी इण्टर कालेज मिहरावां के साथ साथ कई प्राथमिक विद्यालय और उच्चकृत स्वास्थ केन्द्र है। इस रास्ते से करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं, सैकड़ो मरीज और हजारो की तादात में जनता इस रास्ते से सफर करती है। सड़क गढ्ढे में तब्दील में होने के कारण प्रतिदिन दर्जन भर लोग दुर्घना का शिकार हो रहे है। चार पहिया और दो पहिया से यात्रा करने वालो की हिचकोले खाते खाते उनके राढ़ ही हड्डी चरमरा जा रही है। कई लोग सरवाईकल का मरीज हो गये है। हालत इतना खराब हो गया है कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और शिक्षक स्कूल पहुंचने के बाद एक घंटे आराम करने के बाद ही पठन पाठन का काम शुरू कर पाते है। इस हालत को देखते हुए कालेज के प्राचार्य मेजर डाॅ0 एसपी सिंह ने जिलाधिकारी को एक पत्र देकर अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इस मार्ग को दुरूस्त कराया जाय।