जौनपुर कांग्रेस में बजा बगावत का विगुल

जौनपुर। एक तरफ यूपी में एक बार फिर वापसी करने के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोक दिया है। करोड़ो रूपये खर्च करके पी के को अपना चुनाव मैनेजर बनाया है। 2017 विधानसभा चुनाव मैदान में बाजी मारने के लिए ब्राहमण ट्रंप कार्ड खेलकर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी के सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट किया है। पूरी पार्टी एसी बंगला छोड़कर इस उमस भरी गर्मी में गांव गांव टहल रही है वही जौनपुर में पार्टी के भीतर घमाशान मच गया है।
आज शीला दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और अखिलेश सिंह के नेतृत्व वाली यात्रा जौनपुर पहुंचने वाली है। इस यात्रा के स्वागत को लेकर पार्टी जिला महासचिव आजम जैदी ने बगावत का विगुल फूंक दिया है। वे जिले में आठ स्थानो पर स्वागत विधायक नदीम जावेद द्वारा किये जाने से खासे नाराज दिखाई पड़ रहे है। श्री आजम ने अपने फेसबुक पर साफ लिया है कि अभी भी सामंतवाद कांग्रेस में जिन्दा है। उन्होने पी के की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा है कि लगता आप भी लड्डू खा लिया है जौनपुर। जिला सचिव ने पी के को ललकारते हुए कहा है कि अगर आप जौनपुर की सीट जीत गये तो समझो पूरी यूपी जीत लिया है। पी के साहब आप जौनपुर की एक भी सीट जीत नही सकते ये मेरा दावा है। यह तो आजम जैदी है जो खुलकर पीके और पार्टी के खिलाफ विगुल फूंक दिया है दर्जना कार्यकर्ता और नेता ऐसे है जो इसके खिलाफ है लेकिन खुलकर सामने नही आ रहे है। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते है कांग्रेस का 27 वर्ष से यूपी बेहाल कैसे सफल हो पायेगी।
 


Related

news 7159813301320334336

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item