सभी व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए : एसपी सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_683.html
जौनपुर। प्रदेश के सचिव नगर विकास एवं
नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग श्री प्रकाश सिंह का आज
अपरान्ह नगर के एक होटल में नगर पालिका इ0कालेज एवं उ0मा0 विद्यालय नगर
पालिका द्वारा आयोजित सम्मान समारोह किया गया मुख्य
अतिथि एसपी सिंह ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का नाम एवं शोहरत
अपने आप हो जाता है। मात्र भूमि का ऋण कोई आदमी नही उतार सकता है। मैं
जितना माधवपट्टी का हॅू उतना ही पूरे जौनपुर जिले का हॅू। उन्होंने बताया कि
आदमी अपना कार्य करने से ही सुख पाता है। जिले के सभी क्षेत्रों में विकास
के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया गया है जिससे जिले का विकास हो रहा है।
उन्होंने बताया कि देश स्वतंत्र होने के बाद जितना धन नगर पालिका जौनपुर को
नही मिला था उससे कई गुना अधिक धन दो वर्षो में दिया गया है जिससे शहर की
सड़के शीघ्र ही चमकेगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न शहरों में विद्यालयों के
लिए बस तथा कालेजों में आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। उन्होंने कहा कि
विदेशों में कोई व्यक्ति कितना बड़ा हो वह अपने घर का कूड़ा स्वयं निर्धारित
स्थल पर ही जमा करता है। इस कार्य में जनता का भी सहयोग आवश्यक है। सभी
व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने
बताया कि बचपन में हम लोग घरेलू कार्य करने के बाद साइकिल से टी0डी0 कालेज
पढ़ने आते थे आज के युवा पीढ़ी ऐसा करने में शर्मिंदगी महसूस करते है। जौनपुर
की सड़के चौड़ी हो रही है इसे सुरक्षित रखना जनता का काम है। उन्होंने लोगो
से अपील किया कि मतदान करने अवश्य जाय तथा अच्छे व्यक्ति का चयन करे।
कार्यक्रम
के अध्यक्ष डा0 राधेश्याम सिंह ने श्री सिंह के सरलता एवं सहजता के बारे
में चर्चा किया तथा आर्शीवाद भी दिया। कार्यक्रम संयोजक गोपाल मिश्र ने सभी
के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सभाजीत ’प्रखर’ ने किया। इस अवसर पर
ई0ओ0 नगर पालिका संजय शुक्ला, डूडा अधिकारी एम0पी0 सिंह, डूडा अधिकारी
वाराणसी कंचन सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व मुख्य अथिति
एवं अध्यक्ष द्वारा सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का
शुभारंभ किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,
जौनपुर की महिमा गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि, अध्यक्ष
का नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य गोपाल
मिश्र द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर टी0डी0 कालेज की
प्रधानाचार्य डा0 माधुरी सिंह, डा0 विजय बहादुर सिंह, प्रदेश मंत्री रमेश
सिंह, जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह, धमेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य डा0
सुबास सिंह, डा0 जंगबहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह, डा0 विरेन्द्र सिंह,
शंकराचार्य तिवारी, गिरीशचन्द्र सिंह, रणविजय सिंह, वनबासी सिंह, अरविन्द्र
सिंह, संत प्रसाद राय, रमाशंकर पाठक, नरसिंह बहादुर सिंह सहित सैकडो लोगो
ने मार्ल्यापण कर जोरदार स्वागत किया। डा0 सरिता सिंह द्वारा अभिनन्दन पत्र
पढ़ा गया। गोपाल मिश्र द्वारा सभी अतिथियों को स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्रम
देकर सभी को सम्मानित किया गया। रमेश सिंह, सन्तोष सिंह, सुबास सिंह, विजय
बहादुर सिंह, डा0 माधुरी सिंह, गिरीश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश
टण्डन, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र आदि ने मुख्य अतिथि के बारे
में बताया कि सरल, सहज, व्यक्तित्व के धनी, मानवता की साक्षात प्रतिमूर्ति,
कुशल प्रशासक, ईमानदार एवं जौनपुर धरती के सपूत के बारे में भूरि-भूरि
प्रसंशा किया।

