सेंधमारी कर पौने दो लाख की चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_7.html
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरबसपुर फूलपुर गांव में इलेट्रिकल्स की दुकान में सेध लगाकर चोरों ने पौने दो लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना दिये जाने पर पुलिस ने खोजी कुत्ते के साथ पहुंचकर छान बीन किया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी दिनेश यादव के घर से कुछ दूर स्थित फूलपुर चैराहे पर दुकान है। रविवार की रात में चोर सेघ काटकर दुकान में प्रवेश कर गये और वहां रखा आधा दर्जन समर्सेबुल, कापर का तार व नकद सहित पौने दो लाख के सामान ले कर चम्पत हो गये। सोमवार को सवेरे चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस खोजी कुत्ता के साथ पहुची और सूराग करने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्ता डीह बाबा के पास जाकर थम गया।

